नासा के मुताबिक, स्पेस में फंसे अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 16 मार्च को धरती पर लौट सकते हैं। उन्हें वापस लाने के लिए कैनेडी स्पेस सेंटर से 12 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 5:18 बजे स्पेस-X फाल्कन 9 रॉकेट लॉन्च किया जाएगा जिसमें सवार 4 अंतरिक्षयात्री उनकी जगह लेंगे। दोनों जून 2024 में अंतरिक्ष मिशन पर निकले थे।