किस देश के लोगों को सबसे ज़्यादा पैसा देता है इंस्टाग्राम?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इंस्टाग्राम के ज़रिए सबसे ज़्यादा कमाई अमेरिकी लोग करते हैं जिसके बाद कनाडा और यूके का नंबर आता है। बकौल रिपोर्ट्स, अमेरिका में इंस्टाग्राम के कॉस्ट पर मिलियन (सीपीएम) यानी 1,000 व्यूज़ पर विज्ञापन की कीमत सबसे ज़्यादा है और 1 मिलियन व्यूज़ पर कमाई लाखों में हो सकती है। अमेरिका में 172.6 मिलियन इंस्टाग्राम यूज़र्स हैं।