inshorts

किस धातु के बनाए जाते हैं पद्म पुरस्कार और इन्हें कौन बनाता है?

पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण कांस्य का बना होता है और प्लैटिनम से दोनों तरफ उभार होते हैं। पद्म भूषण भी कांस्य का होता है और इसके उभार सोने के होते हैं जबकि पद्मश्री में कांस्य पर स्टेनलेस स्टील से उभार बने होते हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, तीनों पुरस्कार-1757 में स्थापित कोलकाता टकसाल में बनाए जाते हैं।