किसानों के हित में यूपी की योगी सरकार का बड़ा फैसला, गन्ने के दाम में की बंपर बढ़ोतरी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने का मूल्य ₹30/क्विंटल बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई दरों के तहत अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400/क्विंटल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹390/क्विंटल निर्धारित किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस वृद्धि से प्रदेश के किसानों को लगभग ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान होगा।