उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को एक किसान को करीब ₹7-करोड़ का बिजली बिल भेजने पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीयूवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक को इससे जुड़े अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया। इसके बाद पीयूवीवीएनएल के अधिकारी दीपक कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया। बकौल सरकार, असल बिल की कीमत ₹65,229 थी।