पन्ना (एमपी) के एक किसान को उसके खेत में 3 महीने में दूसरी बार बेशकीमती हीरा मिला है। किसान को जो हीरा मिला है वह 7 कैरेट 44 सेंट का है जिसकी कीमत ₹20 लाख से अधिक बताई जा रही है जबकि 3 महीने पहले मिले हीरे का वज़न 16 कैरेट था। दोनों हीरों की नीलामी 4 दिसंबर को होगी।