inshorts

किस मामले को लेकर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ जारी हुआ है गिरफ्तारी वॉरंट?

केरल के पलक्कड़ में एक ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने अदालत में पेश ना होने के चलते पतंजलि आयुर्वेद के को-फाउंडर्स बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ ज़मानती अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। अक्टूबर-2024 में दर्ज इस केस में आरोप लगाया गया है कि पतंजलि की दिव्य फार्मेसी ने भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित कर डायबिटीज़/हाई-बीपी/मोटापा को ठीक करने का दावा किया है।