किस रंग का मल कौनसी बीमारी की ओर करता है इशारा?

डॉ. कुणाल सूद के मुताबिक, काला/टैरी स्टूल पेप्टिक अल्सर/गैसट्राइटिस/आयरन सप्लीमेंट्स की वजह से होता है। लाल मल पाचन तंत्र में निचले हिस्से में ब्लिडिंग या कोलोरेक्टल कैंसर, हरा मल डायरिया/बाइल एसिड के कुअवशोषण/हरी सब्ज़ियों का सेवन जबकि भूरे रंग का मल स्टेर्कोबाइलिन की ओर इशारा करता है। वहीं, पथरी/ट्यूमर/लिवर संबंधी बीमारी/जॉन्डिस के चलते हल्के पीले रंग का मल आता है।