किस हालत में है निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाला जल्लाद? सरकार से क्यों लगा रहा गुहार

निर्भया रेप केस के दोषियों को फांसी पर लटकाने वाले मेरठ (यूपी) के जल्लाद पवन ने सरकार से अपना मानदेय बढ़ाने की गुहार लगाते हुए जेल प्रशासन को पत्र लिखा है। जल्लाद पवन ने कहा कि उन्हें अभी ₹10,000 मिल रहे हैं जिसमें गुज़ारा करना मुश्किल है इसलिए सरकार से गुहार है कि मानदेय बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया जाए।