किसने कहा कि मर्द को दर्द नहीं होता! रेलवे स्टेशन पर खामोशी से रो रहे शख्स का वीडियो हुआ वायरल
तिलक दुबे नामक इंस्टाग्राम यूज़र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बोरीवली रेलवे स्टेशन (मुंबई) पर प्लेटफॉर्म पर अकेला बैठा एक युवक मुंह छिपाकर खामोशी से रोते हुए दिख रहा है। तिलक ने लिखा, "मर्द भी रो सकते हैं...इसलिए नहीं कि वे कमज़ोर हैं बल्कि...खामोशी दर्द समझती है।" प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने कहा, "रोने के लिए...हिम्मत चाहिए।"