भारतीय रुपए के प्रतीक चिह्न '₹' को तमिलनाडु के रहने वाले डी उदय कुमार ने डिज़ाइन किया था जो आईआईटी गुवाहाटी में डिपार्टमेंट ऑफ डिज़ाइन के प्रोफेसर हैं। भारत सरकार ने 15 जुलाई 2010 को यह चिह्न स्वीकार किया था। दरअसल, तमिलनाडु के बजट 2025-26 में रुपए के आधिकारिक चिह्न '₹' की जगह तमिल चिह्न 'ரு' इस्तेमाल किया गया है।