inshorts

किसने डाली थी टेस्ट क्रिकेट की पहली गेंद और उसका सामना किस बल्लेबाज़ ने किया था?

पहला टेस्ट मैच 15 मार्च 1877 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। स्पिनर अल्फ्रेड शॉ ने पहली गेंद फेंकी जिसका सामना ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स बैनरमैन ने किया था जिन्होंने पहला टेस्ट शतक बनाया। इंग्लैंड के ऐलन हिल ने पहला विकेट और पहला कैच लिया था।