पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के संन्यास, अजिंक्य रहाणे की गैर-मौजूदगी और शुभमन गिल की कमी ने भारत की टेस्ट टीम को अस्थिर कर दिया है। बकौल कुंबले, हाल ही में बल्लेबाज़ी क्रम में कई बदलाव हुए हैं जिससे खिलाड़ियों के लिए भी स्थिति मुश्किल और अस्थिर हो गई है।