कोहली और रोहित ने तोड़े रिकॉर्ड, भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर ODI सीरीज़ में 2-0 की बनाई बढ़त
भारत ने शनिवार को वेलिंगटन में बारिश से बाधित दूसरे ODI में न्यूज़ीलैंड को 4-रन (DLS मेथड) से हरा दिया और 5-मैचों की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली। विराट कोहली ODI में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने ODI में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।