नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से रिश्ते पर कहा है, "बाहर भले ही कुछ भी बातें चल रही हों लेकिन रोहित से मेरे रिश्ते नहीं बदले, जब भी मुझे ज़रूरत होती है वह हमेशा मौजूद रहते हैं।" उन्होंने कहा, "विराट-रोहित से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और वे सलाह देने से हिचकिचाते नहीं हैं।"