कोहली की IPL टीम को खरीदने के लिए बोली लगाएंगे बिलिनेयर पूनावाला
बिलिनेयर अदार पूनावाला ने घोषणा की है कि वह IPL 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को खरीदने के लिए बोली लगाएंगे। पूनावाला ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली की टीम आरसीबी के मौजूदा मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स ने फ्रैंचाइजी को बेचने के लिए $2 बिलियन की मांग की थी।