बैटिंग के दौरान फिटनेस बैंड का पिन खोजने लगे विराट, मिलने के बाद का रिऐक्शन हुआ वायरल
ऑकलैंड वनडे में बैटिंग के दौरान विराट कोहली का फिटनेस बैंड कलाई से गिर गया जिससे वह मैदान पर ढूंढते नज़र आए। वहीं, अगले ओवर में अंपायर ने बैंड का पिन कोहली को लौटाया जिसके बाद कोहली ने पिन दर्शकों की तरफ दिखाया और मुस्कुराते हुए अपनी जेब में रख लिया। उनका यह रिऐक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।