दिल्ली और रेलवे के बीच जारी रणजी मैच में विराट कोहली 6 रन बनाकर रेलवे के पेसर हिमांशु सांगवान की बॉल पर आउट हो गए थे जिसके बाद निराश फैंस ने इंस्टाग्राम पर किसी दूसरे हिमांशु सांगवान को नफरती मैसेज भेजे। इस बीच, शख्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पष्ट कर लिखा, "मैं क्रिकेट वाला हिमांशु सांगवान नहीं हूं।"