विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप-2008 का हिस्सा रहे तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल-2025 में अंपायर की भूमिका निभाएंगे। इस विश्व कप के फाइनल में भारत ने 159-रन बनाए थे जिसमें तन्मय ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए टीम के लिए सर्वाधिक 46-रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 2007-2009 के बीच पंजाब किंग्स के लिए 7 आईपीएल मैच खेले थे।