inshorts

कोहली की झलक पाने को उमड़ी भारी भीड़, अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर धक्का-मुक्की; 3 घायल

अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली) में रणजी मैच में विराट कोहली को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण गुरुवार को स्टेडियम के एक गेट के पास धक्का-मुक्की हो गई। भीड़ ने एक-दूसरे को धक्का दिया जिससे कुछ फैन्स घायल हो गए। पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और बताया जा रहा है कि तीन लोग घायल हुए हैं।