दुबई में एक महिला फैन भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को देखते ही आउट ऑफ कंट्रोल हो गई जिसका वीडियो वायरल हो गया है। कोहली से ऑटोग्राफ लेने के दौरान महिला खुशी से उछलने लगी और 'बुरा न मानो होली है, बुरा न मानो कोहली है' का नारा लगाती दिखी। इस दौरान कोहली ने बिना कोई प्रतिक्रिया देते हुए ऑटोग्राफ दिया।