कोहली के बाद रोहित शर्मा भी मिस कर सकते हैं अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट और फिटनेस से जुड़ी दिक्कतों की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने अबतक फिटनेस टेस्ट के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट नहीं किया है। इससे पहले विराट कोहली के इस सीरीज़ से बाहर होने की खबरें आई थीं।