कोहली के साथ मेरा रिश्ता TRP के लिए नहीं है: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ उनका रिश्ता दोनों के बीच का मामला है जो टीआरपी के लिए मुद्दा नहीं है। उन्होंने कोहली के संदर्भ में कहा, "हर किसी के पास अपनी जर्सी के लिए लड़ने का हक है।"