inshorts

कोहली ने आईपीएल से पहले दिया बड़ा बयान, कहा- शायद ऑस्ट्रेलिया में दोबारा नहीं खेल पाऊंगा

आईपीएल 2025 से पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा है कि शायद वह ऑस्ट्रेलिया में दोबारा खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने आगे कहा, "इसलिए अतीत में जो कुछ हुआ...उससे मैं संतुष्ट हूं।" कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 9 पारियों में 190 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल है। उन्होंने सीरीज़ में 23.75 की औसत से रन बनाए थे।