कोहली ने इशारों-इशारों में की बीसीसीआई के इस नियम की आलोचना; जानिए क्या कहा
क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा है कि विभिन्न दौरों पर परिवार के साथ से खिलाड़ियों को संतुलन बिठाने और सामान्य रहने में मदद मिलती है खासकर जब वे मुश्किल दौर से गुज़र रहे हो। उन्होंने कहा, "कोई खिलाड़ी अकेले बैठकर उदास नहीं रहना चाहता।" इससे पहले बीसीसीआई ने दौरों पर परिवार के साथ खिलाड़ियों के समय पर पाबंदियां लगाई थीं।