कोहली ने खुद RCB का कप्तान बनने का ऑफर ठुकराया: जितेश शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा ने विराट कोहली के टीम का कप्तान ना बनने पर कहा है, "कोहली ने खुद आरसीबी का कप्तान बनने का ऑफर ठुकराया जिसके बाद रजत पाटीदार को कप्तानी मिली।" उन्होंने कहा, "रजत को निश्चित तौर पर कप्तान बनना चाहिए। रजत ने कई वर्षों तक आरसीबी को अपनी सेवाएं दी हैं।"