पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में विराट कोहली का ऑटोग्राफ मिलने के बाद एक नन्हे फैन के जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो गया है। नन्हा फैन खुशी से बेतहाशा दौड़ता और नाचता हुआ दिख रहा है। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, "शानदार वीडियो।" एक अन्य ने लिखा, "विराट कोहली से मिलने पर हमारी प्रतिक्रिया भी ऐसी ही होती।"