विराट कोहली ने की रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए 1,971 रन
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 51-गेंदों पर 74-रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। दोनों के नाम 1,971 रन हैं। कोहली ने इसी मैच में वनडे में 13,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया।