दिल्ली-रेलवे रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में मैदान में 3 फैंस के घुसने पर दिल्ली के ऑफ स्पिनर शिवम शर्मा ने कहा, "यह सिर्फ विराट भईया का क्रेज़ था कि ऐसा हुआ।" उन्होंने कहा, "यह नहीं होना चाहिए था। कोई दर्शक कुछ भी लेकर आ सकता था। विराट भईया ने सुरक्षाकर्मियों से कहा, 'किसी को मारना मत'।"