न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों बल्लेबाज़ वनडे में भारत के लिए 20-20 बार शून्य पर आउट हुए हैं। हालांकि, कोहली ने यह आंकड़ा 321 मैचों में हासिल किया जबकि सचिन ने 463 मैच खेले थे।