कोहली से टक्कर के बाद वायरल हुआ उन्हें 'पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर' बताते कोंस्टास का ग्राफिक

मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा कंधे से टक्कर मारे जाने के बाद 19-वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सैम कोंस्टास का पुराना ग्राफिक वायरल हो गया है। ग्राफिक के मुताबिक, कोंस्टास ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर बताया था। गौरतलब है, कोहली ने टक्कर के लिए अपनी गलती स्वीकार कर ली है।