कोहली से पूछा गया, 'किस गेंदबाज़ का सामना करना सबसे मुश्किल लगता है'; उन्होंने दिया जवाब
विराट कोहली से एक इवेंट में पूछा गया कि उन्हें किस गेंदबाज़ का सामना करना सबसे मुश्किल लगता है? कोहली ने जवाब दिया, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि जसप्रीत बुमराह सभी फॉर्मैट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ हैं। उन्होंने आईपीएल में मुझे कई बार आउट किया है। नेट पर भी हम आमने-सामने होते हैं...तो मैच जैसा ही लगता है।"