inshorts

कंगना को लाखों लोगों के त्याग से मिली आज़ादी भीख लगती है, इन्हें इलाज की ज़रूरत है: मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कंगना रनौत से पद्म श्री वापस लेने और उन पर राष्ट्रद्रोह के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बकौल स्वाति, "कंगना को लाखों लोगों के त्याग और तपस्या से मिली आज़ादी भीख लगती है! इनको पुरस्कार की नहीं इलाज की ज़रूरत है!"