inshorts

कंधार हमले में 4 आत्मघाती हमलावरों के शामिल होने की खबर; मृतकों की संख्या 47 हुई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के कंधार में एक शिया मस्जिद में हुए धमाके में कम-से-कम 4 आत्मघाती हमलावर शामिल थे। तालिबान के एक अधिकारी ने बताया कि धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है जबकि 70 लोग घायल हो गए थे। वहीं, अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।