पेटीएम को सेबी से उसके ₹16,600 करोड़ के आईपीओ को लॉन्च करने की मंज़ूरी मिलने के बाद कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने ट्विटर पर अपनी टीम के एक साथी का ई-मेल शेयर किया। भारत के सबसे बड़े आईपीओ पर सहकर्मी ने ई-मेल में कहा, "शायद मैं गिलहरी हूं जिसने रामयण में...राम-सेतु बनाने में मदद की कोशिश की थी।"