कंप्यूटर बाबा की कार को सामने से आ रहे ट्रक ने एमपी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में सोमवार को हाईवे पर धर्मगुरु कंप्यूटर बाबा की कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें वह बाल-बाल बचे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और बाबा ने कहा कि उनकी हत्या की साज़िश रची गई है। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।