कई उल्कापिंडों की रौशनी से चमका न्यूज़ीलैंड का आसमान, तेज़ धमाकों जैसी आवाज़ से सहमे लोग
न्यूज़ीलैंड के आसमान में उल्कापिंडों के गोलों की तेज़ रौशनी दिखाई दी और धमाकों जैसी सोनिक बूम की आवाज़ें भी सुनाई दी हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "यह बिल्कुल अविश्वसनीय था...मुझे लगा कि कोई विमान आग की चपेट में आ गया है।" इन उल्कापिंडों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।