कई ऐसे अच्छे खिलाड़ी होते हैं जिनका किस्मत साथ नहीं देती है: राजीव शुक्ला

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एक पॉडकास्ट में क्रिकेटरों में बढ़ते कॉम्पिटिशन से जुड़े सवाल पर कहा है, "कई ऐसे अच्छे खिलाड़ी होते हैं जिनका किस्मत साथ नहीं देती है, टीम में चयन होते ही वे अचानक घायल हो जाते हैं।" उन्होंने कहा, "कई बॉलर ऐसे भी हैं जो बल्लेबाज़ी में भी अच्छे हैं लेकिन उनका नंबर नहीं आता है।"