inshorts

कई ग्लासहाउस कॉटेज, विला और बर्फीली चोटियों के लिए मशहूर है मनाली हिल स्टेशन

सर्दियों की छुट्टियों की बात हो तो मनाली का नाम आता है। हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत हिल-स्टेशन में कई ग्लासहाउस कॉटेज और विला मौजूद हैं, जहां से बर्फीली चोटियां और देवदार के जंगल का शानदार नजारा दिखाई देता है। ठंडी सुबह, कांच से छनकर आती धूप और शांत वातावरण इसे कपल्स और नेचर लवर्स के लिए जन्नत बनाते हैं।