कई गर्भपात झेल चुकी अमेरिकी महिला ने 6.3 किलो के बच्चे को दिया जन्म

एक अमेरिकी महिला ने 6.3-किलोग्राम के एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम फिनली रखा गया है। नवजात की मां कैरी का पिछले 1-साल में 2-बार गर्भपात हुआ था जबकि पिछले बच्चे के जन्म से पहले उसका 17-बार गर्भपात हुआ था। कैरी के डॉक्टर के अनुसार, अपने 30-साल के करियर में उन्होंने फिनली जितना बड़ा बच्चा नहीं डिलीवर करवाया है।