टेक एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आपने एक ही पासवर्ड कई अकाउंट में इस्तेमाल किया है तो हैकर्स आसानी से आपके सोशल मीडिया, बैंक और ईमेल तक पहुंच सकते हैं। इससे आपकी पहचान, निजी तस्वीरों समेत अन्य सभी जानकारियां चोरी हो सकती हैं। पासवर्ड का दोबारा इस्तेमाल क्रेडेंशियल स्टफिंग और फिशिंग जैसे साइबर हमलों को आसान बनाता है।