कई जन्मदिन आए व गए पर कल का दिन भावुक कर देने वाला था: रिकॉर्ड टीकाकरण पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गोवा के स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत में अपने 71वें जन्मदिन को भावुक कर देने वाला बताया। उन्होंने कहा, "जन्मदिन तो बहुत आए और बहुत गए...लेकिन कल का दिन मेरे लिए बहुत खास बन गया।" उन्होंने कहा, "मेडिकल फील्ड के लोगों ने...कल जिस तरह से कोविड-19 टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया है…वह बहुत बड़ी बात है।"