रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल के कुछ सेक्शनों में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते कई ट्रेन रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट कर दी हैं। इनमें हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस, चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, विशाखपट्टणम-बनारस एक्सप्रेस, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल, जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस, सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस शामिल हैं। ये ट्रेनें 18 अगस्त से 9 सितंबर तक कैंसल रहेंगी।