कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी रोज़ा नहीं रखा: रोज़ा विवाद पर शमी के कज़न

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के चचेरे भाई मोहम्मद ज़ैद ने मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी के रोज़ा न रखने पर उन्हें गुनहगार कहने वाले बयान को बचकाना बताया है। उन्होंने कहा, "शमी देश के लिए खेल रहे हैं...कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी रोज़ा नहीं रखा था...यह कुछ नया नहीं है।" उन्होंने कहा, "मौलाना ने टीआरपी के लिए ऐसा बयान दिया है।"