एफएसएसएआई ने कहा है कि कुकिंग ऑयल को कई बार गर्म करने से हानिकारक टॉक्सिन्स रिलीज़ होते हैं और ट्रांस-फैट्स व फ्री रेडिकल्स की मात्रा बढ़ती है। आईसीएमआर के मुताबिक, बार-बार गर्म हुए तेल में बनी चीज़ें खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों और कैंसर का खतरा बढ़ता है। बकौल आईसीएमआर, यूज़्ड ऑयल को लंबे समय तक स्टोर नहीं करना चाहिए।