कई बच्चों के रेप और हत्या के मामले में शख्स को दिल्ली की कोर्ट ने ठहराया दोषी

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने कई बच्चों के रेप-हत्या के मामले में शनिवार को रविंदर कुमार नामक शख्स को दोषी करार दिया। उसने करीब 30 बच्चों का रेप और हत्या करने की बात स्वीकारी थी। कासगंज (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले रविंदर ने कथित तौर पर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में इन अपराधों को अंजाम दिया था।