कई बार रेप होने का आरोप लगाने वाली महिला ने ओडिशा के कोर्ट में किया आत्मदाह का प्रयास

ओडिशा के गंजाम ज़िले में कथित रेप पीड़िता (30) ने अदालत में खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह की कोशिश की है। हालांकि कोर्ट में तैनात कॉन्स्टेबल ने उसे आग लगाने से रोक लिया। बकौल महिला, अक्टूबर-2021 में पहली बार उसका रेप करने वाले शख्स ने ज़मानत मिलने पर पिछले माह अपने दोस्त के साथ मिलकर फिर उससे दुष्कर्म किया।