inshorts

कई भारतीय पासपोर्ट के साथ 5 बांग्लादेशी नागरिकों समेत 6 लोग दिल्ली में अरेस्ट, केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने कई भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेश के 5 नागरिकों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (आईजीआई एयरपोर्ट) विक्रम पोरवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 27 पासपोर्ट, विभिन्न देशों के 15 आगमन/प्रस्थान स्टैम्प्स और अन्य कई दस्तावेज़ भी बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस ने पासपोर्ट ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।