कई मुस्लिम देश समेत 59 देशों में बैन है महिलाओं का खतना फिर भारत में क्यों नहीं लगी रोक?
महिला जननांग विकृति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बताया गया है कि मिस्त्र-इंडोनेशिया समेत 59 देशों में यह प्रथा बैन है। भारत में इस प्रथा को समुदाय का एक प्रभावशाली वर्ग खफ्ज कहता है और इसे अपनी अनिवार्य धार्मिक प्रथा मानता है। सरकार ने भी कहा था कि इसके व्यापक स्तर पर होने के कोई पुख्ता आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।