एस श्रीसंत ने IPL 2008 में हरभजन सिंह से थप्पड़ खाने को याद करते हुए एक इंटरव्यू में कहा है, "कई मलयाली मुझसे पूछते हैं कि...मैंने पलटकर क्यों नहीं मारा।" उन्होंने कहा, "कुछ ने तो यह भी कहा कि मुझे हरभजन को ज़मीन पर पटककर मारना चाहिए था...अगर मैंने ऐसा किया होता, तो मुझे लाइफटाइम बैन का सामना करना पड़ता।"